Simdega News: जिले को 50 करोड़ का मुनाफा दिलाकर विदा हुई गर्मी
सिमडेगा, जुलाई 19 -- Simdega News: सिमडेगा, छोटू बड़ाईक । अगर आप सोचते हैं कि अप्रैल, मई और जून की गर्मी रौद्र रूप धारण कर सिर्फ झुलसाने आती है, तो आप सिमडेगा के मिजाज से वाकिफ नहीं हैं। यहां गर्मी सिर्फ पसीना नहीं बहाती बल्कि अपनी तीसरी आंख खोल लाखों ग्रामीणों की तिजोरी भी भरती है और जिले के इस मौसम को ग्रामीण सोना उगलने वाला सीजन मानते हैं। इस बार भी आसमान से बरसते अंगारों के बीच सिमडेगा के जंगलों ने ऐसा खजाना उगला कि ग्रामीणों की तिजोरियां लबालब भर गईं। इस बार जिले के जंगलों और खेतों से लगभग 45 से 50 करोड़ का कुल वनोपज और फल व्यापार होने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.