Simdega News: जिले के पुलिस केंद्र के साथ सभी थाना और ओपी परिसर होंगे हरे-भरे
सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सिमडेगा पुलिस ने पहल की है। शुक्रवार को पुलिस केंद्र परिसर में पौधारोपण अभियान चलाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे और डीएफओ शशांक शेखर ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। वन विभाग के सहयोग से परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के 250 पौधे लगाए गए। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य पुलिस परिसरों को हरा-भरा बनाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। मौके पर एसपी ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते पर्यावरणीय बदलाव के बीच पौधारोपण और मौजूदा वृक्षों का संरक्षण बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.