Simdega News: जिलिंगा की मिट्टी से जुड़ा है नाता: डीबी सिंह देव
सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के ताराबोगा पंचायत के जिलिंगा गांव में ग्रामसभा के द्वारा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीरू राजा दुर्गा विजय सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मांदर की थाप के बीच उनका स्वागत किया और कंधों पर उठाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। अपने संबोधन में राजा दुर्गा विजय सिंह देव ने कहा कि जिलिंगा गांव की मिट्टी से उनका पुराना पारिवारिक और ऐतिहासिक नाता है। उनके पूर्वज वर्षों तक यहां रहे थे, जिसके बाद वे बीरू की ओर रवाना हुए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। कार्यक्रम में भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की ने कहा कि आदिवासी-मूलवासी समाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.