सिमडेगा, अगस्त 18 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जलडेगा प्रखंड के लमडेगा पंचायत अंतर्गत सेमेरिया गांव निवासी 40 वर्षीय कृष्णा बड़ाईक नामक कैंसर पीड़ित ग्रामीण का इलाज जिला प्रशासन के पहल पर मंगलवार से शुरु हुआ। आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत मरीज का मुफ्त में इलाज हो रहा है। प्रशासनिक पहल पर मरीज को मिली स्वास्थ्य योजना के लाभ के तहत् रांची कैंसर हॉस्पिटल में ही 3 बार मरीज का कीमोथैरेपी किया गया है। इलाज के क्रम में सदर अस्पताल सिमडेगा में मरीज को रक्त चढ़ाया जाता है। वर्तमान में मरीज सदर अस्पताल सिमडेगा में एडमिट है जिसे मंगलवार को रक्त रक्त चढ़ाया गया। साथ ही अन्य आवश्यक जांच एवं इलाज मुफ़्त में किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...