सिमडेगा, अक्टूबर 22 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने जिले में शांतिपूर्ण त्यौहार संपन्न कराने में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों, शांति समिति के सम्मानित प्रतिनिधियों एवं सदस्यों तथा जिले के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, साहित्य सभा के कवियों व लेखकों, रंगकर्मी कलाकारों, मीडियाकर्मियों,सहित जिले के सभी जागरूक नागरिकों को बधाई दी है। अधिकारियों ने कहा कि जिलेवासियों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं शांति की मिसाल प्रस्तुत करते हुए त्योहार की खुशियों को साझा किया। यह भी पढ़ें- Ranchi Ne...