सिमडेगा, नवम्बर 13 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला परिषद बोर्ड की बैठक का शुक्रवार बोर्ड के सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। इसके बाद सभी सदस्य सदन से बाहर निकल कर विरोध प्रदर्शन किया। बांसजोर जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो और अजय एक्का ने बताया कि श्रीरामरेखा धाम में पार्किंग के नाम पर जिला परिषद की ओर से बोर्ड सदस्यों की जानकारी और सहमति के बिना टेंडर जारी किया गया था। बाद में मंदिर समिति के विरोध के बाद टेंडर रद्द कर दिया गया। इसी मामले को लेकर बैठक में सदस्यों ने सवाल उठाया कि बोर्ड को विश्वास में लिए बिना ही टेंडर कैसे जारी किया गया। इस सवाल पर डीडीसी दीपांकर चौधरी द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं ...