Simdega News: जिप उपाध्यक्ष ने पूजा अर्चना कर किया जलमीनार का शिलान्यास
सिमडेगा, अक्टूबर 10 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के ढोढ़ी तेतर टोली में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या को दूर करने की दिशा में पहल की गई है। जिला परिषद मद से नवनिर्मित होने वाले जलमीनार का शिलान्यास शनिवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा के द्वारा किया गया। शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई। जलमीनार के निर्माण पूर्ण होने के बाद गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड सदस्य बालेश्वर यादव, मुखिया प्रतिभा कुजूर, मुखिया पति सुनील कुजूर, जलमीनार के संवेदक उजित यादव सहित गांव के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.