सिमडेगा, सितम्बर 2 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा-रांची मुख्य पक्की सड़क से पोढ़ाटोली गांव तक लाखों रुपये की लागत से बन रहे पीसीसी पथ में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेग सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधियों ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने का दावा किया गया।

निरीक्षण और खामियां निरीक्षण में जिप अध्यक्ष के साथ झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे, प्रखंड सचिव वीरेश डुंगडुंग, जिला संगठन सचिव वकील खान एवं देवेंद्र साहू मौजूद थे। जिप अध्यक्ष ने कहा कि सड़क के करीब आधे हिस्से में लाल ईंट के स्थान पर काली ईंट का इस्तेमाल कर उसके ऊपर पीसीसी ढलाई की गई है। ढलाई के कुछ ही समय बाद सड़क में दरारें पड़ने लगी हैं और कई जगह से सड़क...