Simdega News: जिप अध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण
सिमडेगा, जुलाई 25 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने शनिवार को सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। प्रखंड के अघरमा पंचायत अंतर्गत अघरमा कालीकरण सड़क से लेकर कोरकोटोली तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत सड़क पुलिया एवं गाडवाल का निर्माण कराई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन से शिकायत किया था कि पथ निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों के शिकायत पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कार्य स्थल पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया तो उन्होंने पाया कि संवेदक के द्वारा पुराने पुल को तोड़ने से निकले बोल्डर पत्थर का प्रयोग नई पुलिया में किया जा रहा है, जिसपर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.