सिमडेगा, अगस्त 4 -- Simdega News: कोलेबिरा,प्रतिनिधि। जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने जिला परिषद मद से निर्मित कोलेबिरा बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बताया गया कि प्रखंड मुख्यालय में लगभग ढाई करोड़ रूपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया गया है। केवल उद्घाटन करना कार्य बचा हुआ है। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि बस स्टैंड प्रांगण में बरसात का पानी जमा हुआ है एवं बरसात के पानी के कारण मिट्टी कटाव हो गया है। इस पर जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि संवेदक को बस स्टैंड में पानी न जमे एवं गार्डवाल बनाने की बात बनाने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम के सभी नालों को आपस में जोड़ें उन्होने कहा कि दोनों कार्य पूर्ण होने के बाद नए बस स्टैंड का उद्घाटन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...