सिमडेगा, अगस्त 4 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामपानी पल्ली में पुरोहितों के संरक्षक संत जॉन मेरी बियानी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। फा संदीप खेस्स की अगुवाई में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। अपने संदेश में फा संदीप खेस्स ने कहा कि संत जॉन मेरी बियानी ने अपने जीवन को ईश्वर और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने बताया कि जिस पल्ली में उन्होंने सेवा की, वहां के लोग आध्यात्मिक जीवन से दूर होकर भौतिक सुख-सुविधाओं में लिप्त हो गए थे। संत बियानी ने अपने अथक परिश्रम, प्रार्थना और धार्मिक जीवन के माध्यम से लोगों को प्रभु की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया तथा समाज में आध्यात्मिक जागृति का संचार किया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: शिक्षा और संस्कारों की विरासत को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी: फादर ...