Simdega News: जामपानी पल्ली में धूमधाम से मनाया गया संत जॉन मेरी बियन्नी पर्व
सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।प्रखंड के जामपानी पल्ली में रविवार को पुरोहितों के संरक्षक संत जॉन मेरी बियन्नी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा का संचालन पल्ली पुरोहित सह डीन फादर गाब्रियल डुंगडुंग ने किया। उनका सहयोग फादर संदीप कुमार खेस्स और फादर अमित कुजूर ने किया। फादर गाब्रियल ने कहा कि संत जॉन मेरी बियन्नी का संदेश था कि ईश्वर को जो पसंद है, वही कार्य करें और ईश्वर की योजना को जानने का प्रयास करें। उनके जीवन से हमें सेवा, समर्पण और विश्वास की प्रेरणा मिलती है। मौके पर विलियम केरकेट्टा, सिस्टर सीमा मिंज, अनिल बिलुंग, शांति मिंज, एडलिन टेटे, विजय सोरेंग, सुनील केरकेट्टा, राजेश टोप्पो, फेलिक्स सोरेंग, विजय आदि उपस्थित थे।-
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.