Simdega News: जलमीनार और चापाकल खराब होने से कई गांवों में गहराया पेयजल संकट
सिमडेगा, जुलाई 2 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कई गांवों में जलमीनार एवं चापाकल महीनों से खराब पड़े होने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। खराब जलापूर्ति व्यवस्था के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के चुआं, डाड़ी और अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। प्रखंड अंतर्गत तीनगीना पंचायत के ढोड़ीबहार तथा कोनमेरला पंचायत के गांगुटोली, बनियाटोली, डुमरबेड़ा, नंदयान, बगीचा टोली, कोलमडेगा और सासनटोली में स्थापित जलमीनार लंबे समय से बंद पड़े हैं। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलमीनार निर्माण के दौरान संवेदक ने नया बोरिंग कराने के बजाय पहले से लगे चापाकल पर ही जलमीनार स्थापित कर दिया। अब जलमीनार खराब होने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.