सिमडेगा, सितम्बर 5 -- Simdega News: जलडेगा। थाना क्षेत्र के टंगिया बेलटोंगरी गांव में शुक्रवार को एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर आतमहत्या कर ली। मृतक की पहचान हुटुटुवा गंझूटोली निवासी जागु लोहरा के रूप में की गई है। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...