Simdega News: जलडेगा के पुरुषोत्तम लंदन में करेंगे फिल्ममेकिंग की पढ़ाई
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोलोमडेगा गांव निवासी युवा फिल्मकार एनपीके पुरुषोत्तम लंदन में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई करेंगे। झारखंड सरकार की एमजीओएस छात्रवृत्ति के तहत उनका चयन लंदन के सेंट्रल फिल्म स्कूल में एमए फिल्ममेकिंग की पढ़ाई के लिए हुआ है। पुरुषोत्तम नागपुरी फिल्मों बांधा खेत, दहलीज और सेरेंग के जरिए अपनी पहचान बना चुके हैं। यह उनकी तीसरी मास्टर डिग्री होगी। लंदन में पढ़ाई के दौरान उन्हें फिल्म निर्माण की नई तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा को समझने का अवसर मिलेगा। पुरुषोत्तम का सपना झारखंड की आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने इस अवसर के लिए झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अपने माता-पिता, शिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.