सिमडेगा, अगस्त 30 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के गरजा पंचायत के चटकटोली से झीमोटोली का पहुंच पथ इन दिनों काफी बदहाल हो गई है। लगातार बारिश होने की वजह से सड़क पर जगह-जगह मिट्टी, कीचड़ फैल गया है। इससे सड़क में फिसलन काफी बढ़ गई है। आए दिन साईकिल चलाकर वहां से गुजरने वाले बच्चे सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं बाईक चालकों को भी जर्जर सड़क के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण पैदल चलने वालों के साथ-साथ दोपहिया और अन्य वाहन चालकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...