सिमडेगा, सितम्बर 4 -- Simdega News: सिमडेगा, हिटी। जन्‍माष्‍टमी को लेकर जिले के लोगों में उत्‍साह देखा गया। शहर के रामजानकी मंदिर, महावीर चौक मंदिर, थाना मंदिर, केलाघाघ मंदिर में कृष्‍ण जन्‍मोत्‍सव को लेकर मंदिरो को सजाया गया है। फुल माला और रंग बिरंगी लाईटो से मंदिरो को सजाते हुए लड्डु गोपाल के पालने को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इधर श्री कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के मौके पर कई भक्‍तों ने उपवास भी रखा है। उपवास का पारण मध्‍य रात्रि को कृष्‍ण जन्‍मोत्‍सव के बाद किया जाएगा। कई लोगों ने जन्‍माष्‍टमी के मौके पर अपने बच्‍चों को कृष्‍ण और राधा के रुप में सजाकर लड्डू गोपाल के स्‍वागत की तैयारी की है। इधर महावीर चौक स्थित मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। कुंज नगर मंदिर और रामजानकी मंदिर में भी भजन कीर्तन का आयोजन कि...