Simdega News: जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
सिमडेगा, नवम्बर 8 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि।प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला सांख्यिकी शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वास्थ्य सहियाओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में ऑनलाइन पंजीकरण, निर्धारित समय-सीमा में प्रविष्टि, आवश्यक दस्तावेजों की जांच और पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही पंजीकरण में आ रही समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जन्म-मृत्यु का शत-प्रतिशत पंजीकरण सरकार की प्राथमिकता है। इससे नागरिकों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। मुखिया एवं पंचायत सचिवों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.