सिमडेगा, जुलाई 17 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर नियमित रूप से जनसंवाद का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके शीघ्र समाधान हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। इसी क्रम में माह जनवरी 2026 से जून 2026 तक आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान आमजन से संबंधित कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: एसपी ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, एक दर्जन मामलों का मौके पर निपटाराआवेदन निस्तारण इनमें से 100 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदनों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा वे प्रक्रियाधीन हैं। मौके पर एसपी ने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य केवल शिकायतों का निराकरण करना ही ...