सिमडेगा, अक्टूबर 1 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में डीसी कंचन सिंह ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं बारी-बारी से सुनीं।

ग्रामीणों की समस्याएं डीसी ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों के पास अग्रसारित किया। जनता दरबार में ग्रामीणों ने सास का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, दाखिल-खारिज पर रोक लगाने, ऑनलाइन रसीद नहीं कटने, ग्राम लोंगेपानी में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन सौंपे। इसके अलावा लचरागढ़ से बाड़ीबिरंगा तक नि...