Simdega News: जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं
सिमडेगा, अक्टूबर 8 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर एसी गिरिजा शंकर महतो ने जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों से क्रमवार संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए आवेदन संबंधित विभागों को अग्रसारित किया। जनता दरबार में ग्रामीणों ने भूमि संबंधी मामले, दाखिल-खारिज की जांच, लगान रसीद निर्गत करने, सहायिका चयन में अनियमितता, जंगली हाथियों से मकान क्षति तथा भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता से जुड़े आवेदन दिए। इसके अलावा महिला थाना में दर्ज मामले में कार्रवाई नहीं होने, वज्रपात की घटना और सेवई के ग्राम खूंटीटोली से गिरमा नदी तक पीसीसी सड़क निर्माण की मांग भी रखी गई। ग्रामीणों ने बीज वितरण समेत अन्य जनसमस्याओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.