Simdega News: जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुईं उपायुक्त
सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। उपायुक्त कंचन सिंह ने गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर फरियादियों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए अग्रसारित किया। साथ ही, फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया। जनता दरबार में ग्रामीणों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, जमीन संबंधी विवादों के समाधान तथा व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इसके अलावा बकाया राशि का भुगतान कराने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.