Simdega News: जनता दरबार में एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
सिमडेगा, अगस्त 23 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया गया। जनसंवाद में आए प्रत्येक व्यक्ति से क्रमवार उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन तथा आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जनसंवाद में उपस्थित लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को एसपी के समक्ष प्रस्तुत किया तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुने जाने पर संतोष व्यक्त किया। मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.