सिमडेगा, अगस्त 5 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने द्वितीय चरण की तैयारियों को गति दे दी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी कंचन सिंह ने की। कार्यक्रम में एसी गिरिजा शंकर महतो ने डीसी का बुके देकर स्वागत किया। वहीं जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची से पहुंचे सहायक निदेशक आशुतोष कुमार बीसी एवं सांख्यिकीय अन्वेषक प्रतीक कुमार सिंह का भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी चार्ज जनगणना पदाधिकारियों तथा चार्ज पदाधिकारियों द्वारा नामित राजस्व एवं अन्य कर्मियों ने भाग लिया।

जनगणना की प्रक्रिया प्रशिक्षण के दौरान भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए आवश्यक आंकड़ों के संकलन एवं संधारण की प्रक्रिया की ...