Simdega News: जनगणना में ओबीसी कॉलम और आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे
सिमडेगा, अक्टूबर 6 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल करने और ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को पिछड़ा वर्ग के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय पिछड़ा जाति संघर्ष समिति के बैनर तले समिति के सदस्य सड़क पर उतरे और शहर के झूलन सिंह चौक के समीप एनएच-143 को जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व पिछड़ा जाति संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रामजी यादव ने किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने केंद्र और राज्य सरकार से जनगणना में ओबीसी की वास्तविक आबादी दर्ज करने के लिए अलग ओबीसी कॉलम शामिल करने तथा आबादी के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में लोग पिछड़ा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.