Simdega News: छोले में मिला प्रतिबंधित रंग, पकवान पर मिला कॉकरोच
सिमडेगा, अक्टूबर 14 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिला मुख्यालय के झूलन सिंह चौक पर स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और खाद्य प्रतिष्ठानों की औचक जांच की। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और इस्तेमाल किए जा रहे तेल की जांच की गई। इस दौरान एक रसोईघर में पकवान पर कॉकरोच मिला। जबकि कुछ ठेला संचालकों के छोले में प्रतिबंधित औद्योगिक रंग पाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि प्रवीण केसरी के रसोईघर में पकवान पर कॉकरोच मिलने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान फ्राइंग ऑयल टेस्टिंग मशीन से खाद्य तेल की गुणवत्ता भी परखी गई। जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.