सिमडेगा, अगस्त 31 -- Simdega News: छोटे से गाँव में किताबों ने जगाई बड़े सपनों की उम्मीद शिक्षा की ओर एक नई पहल सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बीरु कस्बा में बच्चों के चेहरों पर उस समय खुशी देखने को मिली, जब उन्हें पढ़ाई के लिए किताबें वितरित की गईं। सीमित संसाधनों के बीच शिक्षा का सपना देख रहे इन बच्चों के लिए किताबें सिर्फ पढ़ने की सामग्री नहीं, बल्कि उनके बेहतर भविष्य की ओर एक कदम हैं। शिक्षा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस बुक डिस्ट्रीव्यूशन एक्टिविटी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाना था।

किताबों का वितरण गाँव के बच्चों को किताबें दी गईं, तो उनके चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी ने इस पहल को और भी खास बना दिया। कुछ बच्चों ने किताबों को उत्सुकता से...