Simdega News: छेड़छाड़ और धमकी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा, सितम्बर 24 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में महिला के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के बताया कि थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 15 सितंबर को करीब 11 बजे वह सुनसान जंगल में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी। महिला के आवेदन के आधार पर कुरडेग थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। साथ ही नामजद आरोपी रामविलास प्रधान (48) को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.