Simdega News: छात्र की मौत के बाद नाबालिगों के बाइक चलाने पर सख्त हुई पुलिस
सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस की सख्ती Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। कोढ़ी चौक के पास बिना हेलमेट बाइक चला रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद पुलिस नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर सख्त हो गई है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर सोमवार को यातायात पुलिस ने झुलन सिंह चौक के समीप सघन वाहन जांच और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चलाते मिले कुछ नाबालिग स्कूली छात्रों को पुलिस थाना ले आई। बाद में उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश देने के बाद छात्रों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में छात्रों को कम उम्र में वाहन चलाने से होने वाले खतरे और सड़क दुर्घटनाओं के गंभीर परिणामों के बारे में बताया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों को वाहन नहीं देने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.