सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। केरसई पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में सहायक अध्यापक जोलेन कुजुर को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि छात्रा पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया था। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक अध्यापक जोलेन कुजुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में केरसई थाना में कांड संख्या 26/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दिया है। मौके पर थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...