Simdega News: छह-सात माह से पेंशन लंबित होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
सिमडेगा, नवम्बर 1 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाजारटांड़ में रविवार को झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के जिला प्रभारी नील जस्टिन बेक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने लंबित पेंशन, मनरेगा मजदूरी, जॉब कार्ड और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं उठाईं। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले छह-सात माह से वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। वहीं मनरेगा मजदूरी, अबुआ आवास और मंईयां सम्मान योजना की राशि मिलने में भी देरी हो रही है। इससे जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नील जस्टिन बेक ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: राशन नहीं मिलने पर भाकपा माले का प्रदर्शन प्रशासन को लंबित भुगतान जल्द सुनिश्चित करना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.