Simdega News: छठ महापर्व को लेकर कोलेबिरा डैम छठ घाट की हुई साफ-सफाई
सिमडेगा, नवम्बर 1 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कोलेबिरा डैम स्थित छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की पहल पर जेसीबी मशीन लगाकर छठ घाट परिसर और आसपास फैली झाड़ियों को हटाया। साथ ही घाट के आसपास जमा कचरे और टूटे हुए शराब की बोतलों के टुकड़ों की सफाई की। जेसीबी की मदद से छठ घाट तक पहुंचने वाले रास्ते की भी सफाई की गई। ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सफाई अभियान में प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम, मुखिया अंजना लकड़ा, समाजसेवी विनोद कुमार उर्फ डब्लू, अनुपम बेक और देवेंद्र साहू ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज, सीढ़ी घाट पर होगी भव्य 'गंगा आरती' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.