Simdega News: चिरान लकड़ी लदा पिकअप वैन जब्त, दो युवक हिरासत में
सिमडेगा, सितम्बर 18 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर चिरान लकड़ी से लदा एक पिकअप वैन जब्त किया है। कार्रवाई शुक्रवार अहले सुबह करीब पांच बजे की गई। जानकारी के अनुसार, डीएफओ को सूचना मिली थी कि कोलेबिरा की ओर से पिकअप वैन में अवैध रूप से लकड़ी ले जाई जा रही है। सूचना के बाद वन विभाग के पदाधिकारियों और वनकर्मियों की टीम गठित कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक पिकअप वैन को रोका गया। वैन को तिरपाल से ढका गया था। तिरपाल हटाने पर उसमें भारी मात्रा में चिरान लकड़ी लदी मिली। पूछताछ में वैन पर सवार युवकों ने अपना नाम बसिया थाना क्षेत्र के डोलोंगसेरा गांव निवासी 18 वर्षीय विकास साहू और 25 वर्षीय नंदू साहू बताया। दोनों युवकों के अनुसार लकड़ी डोलोंगसेरा से सिमडेगा ले जाई जा रही थी। वन विभाग ने पिकअप वैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.