Simdega News: चिमटीघाट में किसानों को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण
सिमडेगा, सितम्बर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं जिला उद्यान पदाधिकारी माधुरी टोप्पो की पहल पर उद्यान विकास योजना के तहत प्रखंड के बराबरपानी पंचायत के चिमटीघाट में 11 किसानों के लिए मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन रांची की विनायका एंटरप्राइजेज के माध्यम से किया गया। मौके पर किसानों को मशरूम उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, बेड तैयार करने की विधि, उत्पादन तकनीक, रख-रखाव और देखभाल की जानकारी दी गई। किसानों को प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन की तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी 11 किसानों को 30-30 मशरूम उत्पादन किट उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान इन किटों के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.