Simdega News: घुरती रथ के मौके पर भंडारे का आयोजन आज
सिमडेगा, जुलाई 23 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरसलोया स्थित गुंडीचा मंदिर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु, बलभद्र जी माता सुभद्रा एवं गौर निताई की घुरती रथ पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। घुरती रथ के अवसर पर श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा एवं गौर निताई के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। भंडारे में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी। घुरती रथ भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के गुंडीचा मंदिर से अपने श्रीमंदिर लौटने का पावन पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहेगा तथा श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.