Simdega News: घायल महिला को पुलिस ने सरकारी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। पुलिस की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल महिला को सरकारी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली में पानी भरने के लिए जा रही एक महिला अज्ञात बाईक की चपेट में आने से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला को थाना के सरकारी वाहन से उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस की इस त्वरित पहल से घायल महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। जिला पुलिस आमजनों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। - यह भी पढ़ें- Auraiya News: तीन सड़क हादसों में महिला समेत चार घायल, दो हायर सेंटर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.