Simdega News: घायल फादर बेनेदिक्त बारला से मिले विधायक भूषण बाड़ा
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। खूंटी में अज्ञात हमलावरों के हमले में घायल फादर बेनेदिक्त बारला का रांची स्थित पल्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा अस्पताल पहुंचे और घायल पुरोहित का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से फादर की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे उपचार की जानकारी ली। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल पहुंचने पर विधायक भूषण बाड़ा ने फादर बेनेदिक्त बारला का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. रास कुजूर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपचार की प्रगति, चिकित्सकीय देखरेख और फादर के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की। विधायक ने चिकित्सक से इलाज के संबंध में चर्चा करते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के विषय में भी जानकारी ली।
अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.