सिमडेगा, जुलाई 14 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरसलोया गायनो टोली निवासी बुधवा सोरेन के घर से सोमवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा घर का ताला तोड़ कर दस बकरी की चोरी कर ली। इस संबंध में बुधवा सोरेन ने बतलाया कि मंगलवार की सुबह अज्ञात चोरों ने उसके घर के एक कमरे का ताला तोड़ के बकरियों की चोरी कर ली। चोरों के द्वारा उसके घर के मुख्य द्वार का कुंडी बाहर से लगा दिया गया था। जिसके कारण वह निकल नहीं पाया। घर से बाहर निकल कर उसने देखा कि बगल के कमरे का ताला टूटा हुआ है और दस बकरियां गायब मिली। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...