Simdega News: घटिया निर्माण देख जिप अध्यक्ष ने संवेदक को लगाई फटकार
सिमडेगा, जुलाई 3 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा-जमतई पंचायत में जिला परिषद मद से निर्माणाधीन जिला परिषद कॉम्प्लेक्स का शुक्रवार को जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में कई अनियमितताएं पाईं। उन्होंने पाया कि विभाग की ओर से भूमि पूजन कराए बिना ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। साथ ही निर्माण में इस्तेमाल की जा रही ईंटों की गुणवत्ता भी बेहद खराब मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जिप अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों और संवेदक को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.