सिमडेगा, सितम्बर 19 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। जिला ग्राम सभा मंच के तत्वावधान में प्रखण्ड स्तरीय ग्राम सभा मंच केरसई की बैठक बासेन नदीडीपा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अजीत लकड़ा ने की। बैठक में केरसई प्रखण्ड की छः ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में ग्राम सभाओं को सशक्त एवं सक्रिय बनाने, ग्राम सभा के संवैधानिक अधिकारों एवं पेसा कानून, वन अधिकार कानून तथा स्थानीय संसाधनों पर ग्राम सभा की भूमिका के संबंध में जागरूकता बढ़ाने तथा ग्राम सभाओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई। बैठक में आदिवासी विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सिमडेगा के माध्यम से ग्रामीणों को संगठित कर लघु वनोपज एवं वन आधारित आजीविका को मजबूत करने, महुआ सहित अन्य लघु वनोपज के संग्रहण, मूल्यवर्धन एवं उचित बाजार व्यवस्था, ग्राम स्तर पर...