सिमडेगा, जुलाई 7 -- Simdega News: ठेठईटांगर प्रतिनिधि। ग्राम संगठन समन्वय समिति के गठन एवं समूहों को आच्छादित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 15 पंचायतों में से 10 महिला मुखियाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान जेएसएलपीएस के द्वारा मुखियाओं को समुदायिक समितियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की विस्तृत जानकारी दी गई। बीपीएम संदीप कुमार, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर तथा टीआरआई के प्रतिनिधियों ने मुखियाओं को समिति गठन की प्रक्रिया, सामूहिक कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका पर जानकारी दी। महिला मुखियाओं ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि ग्राम संगठन समन्वय समिति के माध्यम से पंचायत स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: स्वयं सहायता समूहों के संयुक्त प्रयास ...