Simdega News: ग्रामीण के साथ मारपीट मामले में दो हवलदार निलंबित
सिमडेगा, जुलाई 4 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने थाना में पदस्थापित दो हवलदार संजय बिहा और संदीप उरांव को निलंबित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 29 जून को टापूडेगा पंडरीपानी शिव मंदिर के सामने ट्रक गाड़ी हटाये जाने की बात को लेकर हुए विवाद को लेकर कुछ ग्रामीणों द्वारा पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। मामले पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए जांच करायी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दो हवलदारों को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.