Simdega News: ग्रामीणों ने श्रमदान से दुरुस्त की सड़क
सिमडेगा, सितम्बर 3 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़कीबिउरा सरना से सरईपानी जाने वाली सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को खुद ही सड़क की मरम्मत कर मिसाल पेश की। लंबे समय से जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने प्रमानंद दास, सरईपानी के नेतृत्व में श्रमदान कर सड़क को आवागमन के लायक बनाया।
सड़क की स्थिति ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़क खराब होने के कारण गांव तक वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। किसी के बीमार पड़ने पर उसे खाट पर लादकर बड़कीबिउरा तक ले जाना पड़ता है। बारिश के दिनों में ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जाती है।
जनप्रतिनिधियों की अनदेखी ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार जनप्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.