Simdega News: ग्रामीणों ने खुद की जर्जर सड़क की मरम्मत, स्थायी निर्माण की मांग
सिमडेगा, अगस्त 28 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। टुडयु टोला के सतबोरा नदी टोली से बिंनतुका पंचायत जाने वाली जर्जर सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने खुद ही सड़क की मरम्मत की।
ग्रामीणों का सहयोग ग्रामसभा अध्यक्ष मनीष हेमरोम, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिमडेगा जिला महासचिव रविंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सड़क के खराब हिस्सों की मरम्मत कर आवागमन सुचारू करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है।
समस्या की गंभीरता सड़क पर पानी जमा होने से गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.