Simdega News: गौवंशीय पशु के अवैध वध व मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार
सिमडेगा, अगस्त 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी क्षेत्र के रेगारबेड़ा गाढ़ा टोली में गौवंशीय पशु के अवैध वध और मांस बिक्री के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 40 किलो संदिग्ध गौवंशीय पशु का मांस, 10 किलो चमड़ा और मांस काटने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेगारबेड़ा गाढ़ा टोली में कुछ लोग गौवंशीय पशु का वध कर मांस की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर जलडेगा अंचल के पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सुबह करीब छह बजे रेगारबेड़ा गाढ़ा टोली में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। मौके से दो लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.