Simdega News: गौवंशीय पशु के अवैध वध एवं मांस बिक्री के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
सिमडेगा, अगस्त 20 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस गौवंशीय पशु के अवैध वध एवं मांस बिक्री के मामले में जोहन सुरीन को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि आठ अगस्त को बांसजोर ओपी क्षेत्र के सिहारजोर, सुरीन टोली के पास दाउद कन्डुलना एवं अन्य कुछ व्यक्तियों द्वारा गौवंशीय पशु का वध कर मांस की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने संदीप टेटे और दाउद कंडुलना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि इस घटना का एक आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.