Simdega News: गोवंशीय पशुओं की तस्करी मामले में दो गिरफ्तार
सिमडेगा, अगस्त 26 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन गोवंशीय पशु, बोलेरो पिकअप और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी का विवरण बुधवार को प्रेस वार्ता में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 25 अगस्त को पु लिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के सुर्री से ठेठईटांगर होते हुए बोलेरो पिकअप में तीन गोवंशीय पशुओं को लादकर दो लोग गुमला की ओर जा रहे हैं। सूचना पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम सोनार टोली स्थित साउंड एंड विजन के पास पहुंची और वाहन का इंतजार करने लगी। इसी दौरान प्रिंस चौक की ओर से तेज गति से एक बोलेरो पिकअप आती दिखी। पुलिस को देखते ही चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.