Simdega News: गोबर गैस, धुएँ से मुक्ति और हरियाली की नई राह
सिमडेगा, जुलाई 23 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोलबा एवं ठेठईटांगर में सामुदायिक गोबर गैस संयंत्रों की स्थापना की गई है।
बोलबा प्रखंड में गोबर गैस संयंत्र बोलबा प्रखंड के समसेरा पंचायत स्थित बोलबा मुखिया टोली में 30 घनमीटर क्षमता का सामुदायिक गोबर गैस संयंत्र स्थापित किया गया है। गांव के सभी 19 परिवारों के पास पशुधन उपलब्ध है तथा सभी परिवारों को संयंत्र से गैस कनेक्शन प्रदान किया गया है। वर्तमान में प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन तीनों समय भोजन पकाने के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध हो रही है। इस पहल से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.