सिमडेगा, अगस्त 18 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के गुलजारगली मंदिर परिसर में मंगलवार को सावन माह के अवसर पर सावन मेला का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। बच्चों और महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया, जिससे मंदिर परिसर में माहौल बना रहा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Siwan News गाज़ी बाबा मेला के नाम से मशहूर सावन के मेले में दूर दूर से आए लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...