सिमडेगा, जुलाई 19 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। श्री रामरेखा धाम में श्री रामरेखा धाम विकास समिति की आम बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू की अध्यक्षता में संपन्न। संत श्री तुलसीदास जी महाराज के सान्निध्य में ब्रह्मलीन रामरेखा बाबा के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके उपरांत श्रीराम धुन के साथ बैठक की शुरुआत हुई। सचिव ने विगत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि करते हुए विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव बैठक के पटल पर रखे। यह भी पढ़ें- चलंत सेवा शिविर के माध्यम से कांवरियों की सेवा करेगा भारत स्वाभिमानबैठक का निर्णय बैठक में मुख्य रूप से गुरु पूर्णिमा एवं ब्रह्मलीन श्री रामरेखा बाबा की पुण्यतिथि भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। पुरोहित भुनेश्वर पंडा ने जानकारी दी कि गुरु पूर्णिमा उत्सव 29 जुलाई...